छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कही ये खास बात

Chhatrapati Sambhaji Maharaj: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार 14 मई को मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि संभाजी महाराज भारतीय इतिहास में एक महान और प्रेरणास्त्रोत हैं।

सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' पर छत्रपति संभाजी महाराज की एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा '...मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन। अपने पिता छत्रपति शिवाजी महाराज के समान ही संभाजी महाराज जी का जीवन भी मातृभूमि एवं हिंदुत्व को समर्पित रहा।'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने लिखा कि संस्कृत सहित विभिन्न भाषाओं के ज्ञान, कला प्रेम और शौर्य से निर्मित संभाजी महाराज का अद्वितीय व्यक्तित्व सदैव युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। बता दें कि संभाजी राजे, मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े सुपुत्र थे।

छत्रपति संभाजी महाराज का जन्म 14 मई 1657 को पुरंदर किले पर हुआ था। वो शिवाजी महाराज की पहली और प्रिय पत्नी सईबाई के बेटे थे। वो महज़ दो साल के थे जब उनकी मां की मौत हो गई, जिसके चलते उनकी परवरिश उनकी दादी जिजाबाई ने की थी। ऐसा बताया जाता है कि जब संभाजी नौ साल के थे तब उन्हें एक समझौते के तहत राजपूत राजा जय सिंह के यहां बंदी के तौर पर रहना पड़ा था।

जब शिवाजी महाराज औरंगज़ेब को चकमा देकर आगरा से भागे थे तब संभाजी उनके साथ ही थे। उनकी जान को ख़तरा भांप कर शिवाजी महाराज ने उन्हें अपने रिश्तेदार के घर मथुरा छोड़ दिया और उनके मरने की अफवाह फैला दी। कुछ दिनों बाद वो महाराष्ट्र सही-सलामत पहुंच गए थे।

बता दें कि संभाजी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की सेना को कई दफा युद्ध में हराया था। संभाजी महाराज अपनी वीरता और युद्ध कौशल के लिए प्रसिद्ध थे। संभाजी ने अपने शासन काल में 210 युद्ध किए और एक भी युद्ध नहीं में पराजय नहीं पाई, वह सदा अजेय रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने मराठा साम्राज्य को मजबूत और विस्तारित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+