'देश के लिए मर मिटने वाली अगर कोई कौम है तो वे सिख है', उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव ने कहा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 11 मई को उज्जैन पहुंचे। यहां सीएम यादव ने सिख समुदाय से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सबको मालूम है कि देश के लिए मर मिटने वाली कौम अगर कोई है तो वे सिख समाज का पक्ष है। बता दें कि इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने सीएम यादव के सर पर पगड़ी भी बांधी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम मोहन यादव ने सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मुझे उज्जैन में सिख समाज के प्रदेश भर के लाए सभी सिख बंधुओं द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला... मैं भाजपा के लिए प्रचार करते करते अपने सिख भाईयों के बीच आया था।

सीएम यादव ने कहा कि हम सबको मालूम है कि देश के लिए मर मिटने वाली कौम अगर कोई है तो वे सिख समाज का पक्ष है। हमें सबका साथ मिलेगा। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि सिख समाज को ननकाना साहब के दर्शन करने का अवरस पीएम नरेंद्र मोदी ने दिलवाया, ऐसे में उम्मीद है कि ये प्रेम जीवन भर बना रहेगा।
अपने बयान में सीएम यादव ने कहा कि आज उन्हें उज्जैन में प्रदेश भर से आए हुए सिख समाज के लोगों के साथ अभिन्नदन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। गुरु परंपरा को मानने की सिख समाज की अपनी उज्जवल परंपरा है। कहा कि वे बीजेपी का प्रचार करते-करते सिख समाज के भाइयों के बीच आए।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि सभी को मालूम है कि देश की आन-बान और शान के लिए मर मिटने वाली कौम अगर कोई है तो ये खिस समाज का गौरवशाली पक्ष है।












Click it and Unblock the Notifications