उज्जैनी विक्रम व्यापार मेले का CM मोहन यादव ने किया निरीक्षण, कही ये बात
MP News: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचे और यहां दशहरा मैदान में चल रहे उज्जैनी विक्रम व्यापार मेले का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम यादव ने मेले में विभिन्न कंपनियों के चार पहिया, दो पहिया वाहनों सहित अन्य उत्पादों के स्टॉलों में घूम कर दुकानदारों से बातचीत भी की।
सीएम यादव ने व्यापार मेले में वाहन खरीदी के लिए आए आत्माराम मेघवाल को स्कूटी की चाबी सौंपी। आत्माराम ने बताया कि उज्जैन में इस प्रकार से भव्य मेले क्या आयोजन से सभी को प्रसन्नता हुई है। ऐसे आयोजनों से सभी को लाभ मिल रहा है।

सीएम यादव का मेले में स्टॉल संचालित कर रहे विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विक्रम व्यापार मेले की बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से "वोकल फॉर लोकल" से स्वदेशी का आत्मविश्वास सुदृढ़ हो रहा है।
भारतीय परिधान हमारी पहचान ही नहीं सम्मान भी है। सीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज इंदौर में आयोजित "वन भारत साड़ी वॉकथॉन" कार्यक्रम में उपस्थित होकर वॉकथॉन को फ्लैग ऑफ़ किया। साथ ही, दिव्यांग युवाजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु नियुक्ति पत्रों का वितरण एवं कैंसर पीड़ितों के उपचार हेतु 3 वैन का शुभारंभ भी किया।












Click it and Unblock the Notifications