यमुना छठ की CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, कहा- प्रदेशवासियों के जीवन में शुभ एवं मंगल का आगमन हो
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'यमुना छठ' की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सीएम यादव ने कहा कि मां यमुना की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में शुभ एवं मंगल का आगमन हो।
सीएम मोहन यादव ने रविवार 14 अप्रैल को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर एक फोटो शेयर की। इस दौरान सीएम यादव ने लिखा,नमामि यमुनामहं सकल सिद्धि हेतुं मुदा, मुरारि पद पंकज स्फ़ुरदमन्द रेणुत्कटाम।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिख, पतित पावनी, पाप नाशिनी, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की साक्षी, सूर्य देव की पुत्री, सनातनी परंपराओं को अपने निर्मल जल से पोषित करने वाली मां यमुना के अवतरण दिवस एवं सूर्योपासना के महापर्व 'यमुना छठ' की हार्दिक शुभकामनाएं।
साथ ही, उन्होंने कहा कि मां यमुना की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में शुभ एवं मंगल का आगमन हो। आपको बता दें कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन यमुना छठ का मनाया जाता है, यह त्योहार मथुरा और वृंदावन और गुजरात में बहुत ही भव्य तरीके से मनाए जाने की परंपरा है।
कहते हैं कि इस दिन देवी यमुना धरती पर अवतरित हुईं थी। इसलिए इसे यमुना जयंती के रूप में भी जाना जाता है। यमुना भारत की पवित्र नदियों में से एक है। यमुना छठ के दिन यमुना नदी में स्नान का विशेष महत्व है, मान्यता है इससे यम के यातनाएं नहीं झेलनी पड़ती।












Click it and Unblock the Notifications