जबलपुर को 1373 करोड़ की सीएम मोहन यादव ने दी सौगात, 48 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 10 जून की देर शाम जबलपुर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने 1373 करोड़ के 48 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुंडम की महिला स्व सहायता समूह द्वारा कोदो-कुटकी के उत्पादों को सांची पार्लर में विक्रय करने दुग्ध संघ के साथ करार भी किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया।
सीएम यादव ने बाजना मठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिए श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल-गंगा संवर्धन अभियान में संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावडि़यों की जन सहयोग से साफ-सफाई तथा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का महाभियान सम्पूर्ण प्रदेश में जारी है।

कहा कि पृथ्वी में मनुष्य रूप में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। मनुष्य के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व है। सीएम यादव ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती द्वारा किए गए विकास एवं जल संवर्धन के कार्यो का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कोई भी कसर सरकार नहीं छोडेगी। इस दौरान सीएम यादव ने बताया कि जिन निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया उनमें 693.62 करोड़ रुपए लागत का छिताखुरी बांध योजना एवं कॉम्पलेक्स, 7.50 करोड़ रुपए लागत का अमर एग्रो ग्रेन्स एलएलपी हरगढ़ जबलपुर, 4.50 लागत का त्रिगुण एग्री फूड्स प्रायवेट लिमिटेड, 2.75 करोड़ रुपए लागत का शिवाय राईस एण्ड जनरल मिल्स प्रायवेट लिमिटेड हरगढ़ जबलपुर, 1.65 करोड़ रुपए लागत का अमर एग्रो ग्रेन्स एलएलपी हरगढ़ जबलपुर, 2.53 करोड़ रुपए लागत का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरेला, कायाकल्प अभियान अंतर्गत 6.94 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न सीसी रोडों के निर्माण कार्यों सहित 85 लाख रुपए लागत के वॉटर बॉडी रिज्युविनेशन परियोजना बरेला का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही,30.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय कटंगी, 28.24 करोड़ लागत की जल प्रदाय पाटन तथा 42.8 लागत की जल प्रदाय पनागर का लोकार्पण किया। इसी तरह 5 करोड़ रुपए लागत की खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला के निर्माण कार्य, 2.66 करोड़ रुपए लागत के एमपीएमएसएमई प्रदर्शनी केन्द्र, 95 लाख रुपए लागत के आधारताल संभागीय कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, 1.76 करोड़ रुपए लागत के अजाक थाना जबलपुर, 6.40 करोड़ रुपए लागत के संयुक्त तहसील भवन गोरखपुर एवं 1.19 करोड़ रुपए लागत के मझौली तहसील कटाव धाम स्थल के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 280 करोड़ रुपए लागत के इन्फ्रास्ट्रक्चर हरगढ़, 240 करोड़ रुपए लागत के महाकौशल डिस्टलरीज उमरिया के अतिरिक्त 65-65 लाख रुपए लागत के कुल 22 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमि-पूजन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications