गांधी परिवार की पांच पीढ़ियां दिल्ली में जन्मी, लेकिन वहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं- CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ उन्हें चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी कहते हैं कि मुझसे मुकाबला करो मैं नहीं डरता, लेकिन मुकाबला कैसे करो, कांग्रेस की पांच पीढ़ी दिल्ली में पैदा हुई, लेकिन कांग्रेस के लोगों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे दिल्ली में मुकाबला करें।

सीएम यादव ने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि देश से अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस छोड़ गए। इन्होंने हमारी शिक्षा नीति को ही बिगाड दिया था, इनके आदर्श कहां के हैं ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने नई शिक्षा नीति लागू की और हमारे आदर्श महापुरूषों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का काम किया।

MP CM Mohan Yadav fiercely targets Gandhi family for BJP candidates in Jharkhand

बता दे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हजारीबाग (झारखंड) लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में जेल मैदान छतरो, बरही एवं कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में जयानगर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस ने देश को कलंकित करने का महापाप किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को कलंकित करने का महापाप किया है। 70 वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन ये भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बनवा पाए। हमेशा से हिन्दू-मुसलमानों को लड़ाते रहे और अपनी राजनीति करते रहे। कश्मीर में धारा 370 लगा दी और जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने उसे हटाने की पहल की तो उसमें भी अड़ंगे लगाए। तीन तलाक जैसा कानून देश में लागू नहीं करवा पाए। मुस्लिम बहन-बेटियों की जिंदगी को नरक बनाया। आज देश की मुस्लिम बहन-बेटियां खुशहाल जिंदगी जी रही हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने तीन तलाक जैसा कानून देश में लागू करवाया।

MP CM Mohan Yadav fiercely targets Gandhi family for BJP candidates in Jharkhand

बेईमानों की जगह जेल में है, नाम कुछ भी रख लो

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने कहा था कि न खाउंगा न खाने दूंगा। यह भाजपा और प्रधानमंत्री श्री मोदीजी की सरकार है। यहां पर बेईमानों की जगह जेल में है। डॉ. यादव ने कहा कि झारखंड में भी बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। आप नाम भले ही आलमगिर रख लो, लेकिन ये तो आपका चोर गिर है। चोरी करोगे तो जेल जाओगे, आपको कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। मुझे दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है भाई जयप्रकाश हमारे साथ थे तो जयप्रकाश थे, अब आपने पाला बदल लिया है तो आप पराजय प्रकाश हो गए। आपको पराजय से कोई रोक नहीं सकता।

इस बार का वोट भगवान श्रीकृष्ण के लिए देना है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 2014 में पहला वोट जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया तो देश से आतंकवाद का खात्मा हुआ। 2014 से पहले देश में कहीं भी बम फट जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। पाकिस्तान ने एक बार गलती की थी तो उसको दो बार घर में घुसकर सबक सिखाया। 2019 में दूसरा वोट दिया तो कश्मीर से धारा 370 हटी, तीन तलाक जैसा कानून लागू हुआ, श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ और अब भगवान श्रीराम गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। इस बार का वोट देश की खुशहाली के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के लिए देना है।

MP CM Mohan Yadav fiercely targets Gandhi family for BJP candidates in Jharkhand

झारखंड समृद्धशाली होने के साथ भगवान बिरसा मुंडा की धरती है

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि झारखंड इतना समृद्ध प्रदेश है कि इसकी खनिज संपदा का सही उपयोग हो जाए तो यह प्रदेश देश में नंबर वन का राज्य हो सकता है। ये भगवान बिरसा मुंडा की धरती है। यहां सारे बंधन तोड़कर आपके बीच आने की इच्छा होती है। झारखंड की बात 1937 से प्रारंभ हो रही थी। इसका सपना तो तब देखा गया था, लेकिन सपने को पूरा करने में भाजपा ही आगे आई और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने आपकी उस मांग को पूरा किया, जिसका सपना सभी ने देखा था।

झारखंड को लूटने वाले बचेंगे नहीं, ये धूल झोंक रहे हैं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि झारखंड को लूटने वाले बचेंगे नहीं, इसकी शुरूआत हो गई है। आपने जिनको वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया। वे हेलीकॉप्टर में सुंदर लग रहे थे, लेकिन धूल आपकी आंखों में झोंक रहे थे। आंखों के सामने से आपका माल लूटकर ले जा रहे हैं। ये जो दृश्य दिखाई दे रहा है झारखंड की स्थिति को बराबर कर रहा है। जब अपने घर में धन संपदा और वैभव ठीक-ठाक हो जाए और घर के लोग गहरी नींद में सो जाते हैं तो माल कौन चुराता है? ऐसा ही झारखंड के साथ हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+