MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गरीबों को बांटे कंबल, अधिकारियों से की संवेदनशील बनने की अपील
ठंड का मौसम चल रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बहुत से लोग जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है खुले आसमान तले रात बिताने को मजबूर हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन में ठंढ में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कंबल बांटे।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि संवेदनशीलता दिखाते हुए लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा, "ठंड में कोशिश कर रहे हैं कि जो गरीब लोग हैं, ठंढ में जिन्हें कष्ट है सभी को रैन बसेरों तक पहुंचाएं...लेकिन किसी कारण से जो रैन बसेरा तक नहीं पहुंच पा रहे हैं उनके लिए भी शीत और ठंढ से बचने का इंतजाम किया जा रहा है।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "प्रशासन के साथ आज रात लोगों को कंबल बांटने निकला था... सभी अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि ठंड में प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए लोगों की मदद करें। हम कोशिश कर रहे हैं कि हमारी सरकार में गरीब लोगों की परेशानियों को दूर किया जा सके।"
मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि वो चाहते हैं कि उज्जैन में भी हरिद्वार की तरह पतंजलि का गुरुकुल खोला जाए। उन्होंने बाबा रामदेव से कहा है कि वो उज्जैन में गुरुकुल खोलें वो (मोहन यादव) उनकी हर संभव मदद करेंगे। बाबा रामदेव ने भी उज्जैन में गुरुकुल का एक ब्रांच खोलने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications