वीरेंद्र कुमार के समर्थन में CM मोहन यादव ने टीकमगढ़ में किया रोड शो, राहुल गांधी को यूं लिया आड़े हाथ
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 19 अप्रैल को टीकमगढ़ पहुंचे। यहां से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान सीएम यादव ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि 'ये(भाजपा) एक देश की बात करते हैं' तो उनके मन में दूसरा देश कौन सा है? वे बताएं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर को टीकमगढ़ के पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा। यहीं से उन्होंने रोड शो शुरू किया। सीएम यादव गांधी चौराहे से बाजार होते हुए मिश्रा तिराहा तक रोड शो किया। इस दौरान सीएम यादव ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की और सवालों का जवाब दिया।

सीएम यादव ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है...मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि 'ये(भाजपा) एक देश की बात करते हैं' तो उनके मन में दूसरा देश कौन सा है? वे बताएं।
Recommended Video
इस दौरान सीएम यादव ने कहा अभी तक 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है और लगातार भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। इस दौरान सीएम यादव ने दावा किया कि 29 की 29 सीट हम मध्य प्रदेश में जीत रहे है। वहीं, सीएम यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, अद्भुत उत्साह और हर्ष की वर्षा से आज टीकमगढ़ पूरी तरह मोदीमय हो गया।
सड़क से लेकर गलियों तक, बाजारों से लेकर घरों तक हर तरफ कमल के प्रति विश्वास और स्नेह की झलक देख ह्रदय आनंदित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार पुन: देश की कमान सौंपने का उत्साह प्रमाणित करता है कि प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications