दर्शन सिंह के समर्थन में CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- नहीं रुक पाएगी विकास की गति

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 19 अप्रैल को इटारसी पहुंचे। यहां भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि विकास की गति रुकने नहीं पाएगी, फिर एक बार मोदी सरकार आएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इटारसी में कमल पर जन-जन का भरोसा और भाजपा को आशीर्वाद का अद्भुत वातावरण मन को आनंदित कर गया। आप सभी के समर्थन ने इस भरोसे को और मजबूत किया है कि मध्यप्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रचंड जीत के साथ कमल खिलेगा।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने इटारसी में आयोजित रोड शो में सहभागिता करते हुए कहा कि इटारसी के देवतुल्य नागरिकों का अपार स्नेह कभी विस्मृत न होगा, मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा। सीएम ने कहा कि आज इटारसी से भोपाल लौटने के दौरान भाजपा के कार्यकर्तागणों ने जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, उससे मन अभिभूत है।

इस अवसर पर नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी तथा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+