'मध्य प्रदेश से कांग्रेस को हमें करना है 9-2-11', छिंदवाड़ा में CM मोहन यादव यूं लिया आड़े हाथों

MP CM Mohan Yadav: छिंदवाड़ा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू ने आज (27 मार्च) को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को हमें 9-2-11 करना है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए आज हम छिंदवाड़ा में प्रदेश की 29 लोकसभा सीट जीतने का संकल्प लेकर आए हैं। 2019 में प्रदेश की 1 मात्र सीट छूट गई थी, इस बार देश में 400 पार और मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि इस बार प्रदेश से कांग्रेस को हमें 9-2-11 करना है। बता दें कि बंटी विवेक साहू द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम मोहन यादव ने जनसभा को भी संबोधित करते हुए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा कोई कांग्रेस का गढ़ नहीं है बल्कि यहां सब गड़बड़ है।

सीएम मोहन यादव यही नहीं रुके, उन्होंने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जनता को बेवकूफ बनाकर मुख्यमंत्री बन गए। आपने क्या दिया है छिंदवाड़ा मॉडल में? हेलीकॉप्टर लेकर आए तो उसे भी अपने घर में उतारोगे। जनता सब जानती है। जो हवा में उड़ता है, जनता उसको हवा में उड़ाना भी जानती है।

13 महीने की सरकार उनकी थी और तीन महीने की सरकार हमारी है। तीन महीने की सरकार में हमने हेलीकॉप्टर की सर्विस ली तो उसे घूमने के लिए नहीं। बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए। आप सोनिया गांधी हो या केजरीवाल, कानून सबके लिए बराबर है। सारे बेईमान जमानत पर हैं। मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि आज सब बेईमान चिल्ला रहे हैं मोदी से बचाओ। देश की जनता अब इन्हें कैसे माफ करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+