'ये सब नकली गांधीवादी हैं', CM मोहन यादव ने प्रियंका गांधी को कुछ यूं घेरा
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के बाद मध्य प्रदेश राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'मंगलसूत्र' और 'गांधी सरनेम' को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला। सीएम यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रियंका गांधी न ही मंगलसूत्र पहनती हैं और न ही अपने पति का सरनेम लगाती है।'
दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव गुना-शिवपुरी में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमारी परंपरा के अनुसार..जैसे ही बेटी की शादी हो जाती है तो वह अपने नाम के साथ अपने पति का उपनाम जोड़ लेती है। साथ ही, शादी के बाद मंगलसूत्र भी पहनती है। सीएम यादव ने मंच से सवाल किया कि प्रियंका कैसे गांधी हैं?

उन्होंने कहा कि ये सब नकली गांधीवादी हैं। वे सिर्फ गांधी के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं। ये लोग वोट के भूखे हैं और वोट की वजह से अपना सरनेम गांधी लगाते हैं। इतना ही नहीं, मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की आत्मा आंसू बहा रही होगी कि उनकी पोती शादीशुदा होने के बाद भी मंगलसूत्र नहीं पहनतीं।
सीएम यादव ने आगे कहा कि जो असली गांधी के परिवार वाले है वो कहीं और हैं। ये लोग नकली गांधी हैं और गांधी के नाम पर सिर्फ वोट मांगते हैं। कहा कि जनता इसका जवाब कांग्रेस को जरूर देगी। इस दौरान मंच से बोलते हुए कहा कि 7 मई को आपकी अंगुली में सुदर्शन चक्र आ जाएगा और उस सुदर्शन चक्र से कांग्रेस के हाथ का पंजा कट जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications