खजुराहो सीट सपा को देने पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, कहा- पिछली बार 4 लाख वोट से हारी थी
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीट शेयरिंग की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीटों को लेकर समझौता हुआ है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को केवल 17 सीट दी है। तो वहीं, कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में सपा को खजुराहो की सीट दी है।
समाजवादी पार्टी को खजुराहो को सीट दिए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार 25 फरवरी को कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंज कसा है। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस पिछली बार इस सीट से लगभग 4 लाख वोट से हारी थी और इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।

सीएम ने कहा कि कहा कि खजुराहो वो धरती है, जहां मतंगेश्वर महादेव आशीर्वाद देते हैं और निश्चित रूप से वो आशीर्वाद फलीभूत होता है और उसके लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सीएम यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि अभी तो आपके आने का कार्यक्रम ही बना था कि कांग्रेस ने मैदान ही छोड़ दिया।
Recommended Video
सीएम मोहन यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सीट (खजुराहो) से कांग्रेस पिछली बार 4 लाख वोटों से हारी थी। इस बार कांग्रेस ने आपका (अमित शाह) का कार्यक्रम तय होते ही मैदान छोड़ दिया। यह आपके आने की धमक और मोदी जी की सरकार बनने के लक्ष्ण दिखाई देते है।
दरअसल, आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खजुराहो पहुंचे और यहां बूथ कार्यकर्ता के साथ सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यह सम्मेलन विजय के संकल्प को साकार करने का हिस्सा है। यह सम्मेलन 400 से अधिक सीटों पर सरकार बनाने के संकल्प का एक प्रतीक है। यह 10 साल भारत के विकास के 10 साल रहे हैं।
कहा कि 60 करोड़ गरीबों के कल्याण के 10 साल रहे हैं। यह 10 साल आतंकवाद से मुक्ति के रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं मतदाताओं से विनती करने आया हूं। 2019 में हमारी एक सीट बच गई थी। 24 में से सभी 29 सीटें मोदी जी की जीत के लिए साथ दें। और 400 का लक्ष्य हासिल करें। इस बार मोदी जी ने हमें 400 सीटों का लक्ष्य दिया है। यह काम बूथ के कार्यकर्ताओं के बिना संभव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications