विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस की CM मोहन यादव ने दी बधाई, कही ये खास बात
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम यादव ने कहा कि आइए, उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लें, जो बौद्धिक क्षमता के धनी हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस की हार्दिक बधाई। हर मनुष्य में क्षमता, गुण और कौशल है, आवश्यकता है उसे परिश्रम और लगन से परिष्कृत करने की।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा, यह अवसर हमें रचनात्मक और सृजनात्मक क्षमता के सम्मान और अधिकार की प्रेरणा देता है। आइए, उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लें, जो बौद्धिक क्षमता के धनी हैं।
बता दें कि, 26 अप्रैल को हर साल दुनिया में बौद्धिक संपदा के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने और इसकी सुरक्षा के लक्ष्य के साथ विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य व्यक्तियों को कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेंट और अन्य जैसी बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के विभिन्न तरीकों पर शिक्षित करना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन की अवधारणा शुरू में सितंबर 1988 में WIPO सदस्य राज्यों के 33वें विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्तावित की गई थी, और इसे आधिकारिक तौर पर 9 अगस्त 1999 को स्थापित किया गया था।
बता दें कि बौद्धिक संपदा संरक्षण के महत्व पर जोर देने और कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क और अन्य संबंधित विषयों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। यह दिन दुनिया भर के रचनाकारों और उनके संबंधित क्षेत्रों के विकास में उनके योगदान का भी उत्सव है।












Click it and Unblock the Notifications