Parshuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती की सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, कही ये बात

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार 10 मई को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई दी। सीएम यादव ने कहा कि भगवान परशुराम जी की कृपा से आप सभी के जीवन में यश एवं सम्मान की वृद्धि हो, लोक कल्याण का संकल्प फलीभूत हो, यही प्रार्थना है।

सीएम मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर भगवान परशुराम की एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही लिखा, भगवान विष्णु के छठवें अवतार, परम प्रतापी, तपस्वी परशुराम जी जयंती की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आग लिखा कि भगवान परशुराम जी की कृपा से आप सभी के जीवन में यश एवं सम्मान की वृद्धि हो, लोक कल्याण का संकल्प फलीभूत हो, यही प्रार्थना है।

सीएम यादव ने कहा कि लोगों से यह आग्रह किया कि हमें परशुराम जी के जीवन और सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में स्थान देना चाहिए। आपतो बता दें कि सनातन धर्म में परशुराम जयंती बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इसी दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है और यह शुभ दिन भगवान परशुराम के जन्म का प्रतीक है। उन्हें श्री हरि का छठा अवतार माना जाता है। परशुराम जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।

परशुराम जयंती हिंदुओं के बीच एक बड़ा धार्मिक महत्व रखती है, क्योंकि यह दिन भगवान श्री परशुराम के जन्म का प्रतीक है। परशुराम जी का जन्म तृतीया तिथि को प्रदोष काल में हुआ था।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनका जन्म अधर्मी, पापी और क्रूर राजाओं का नाश करने के लिए हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने पृथ्वी से 21 बार क्षत्रियों का विनाश भी किया था।

हालांकि भगवान परशुराम एक ब्राह्मण थे, जिनमें क्षत्रियों के गुण थे। यह भी माना जाता है कि परशुराम अष्ट चिरंजीवी में से एक हैं और आज भी पृथ्वी पर हैं। जानकारी के लिए बता दें, भारत के कई पश्चिमी तट पर परशुराम जी के मंदिर स्थित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+