इंदौर हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का किया ऐलान

Indore Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 मई की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं, अब इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार 16 मई को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, इंदौर जिले के बेटमा थानांतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में आठ अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है।

MP CM Mohan Yadav

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मैंने जिला प्रशासन को हादसे में घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि, यह हादसे 15 मई की देर रात इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। यहां एक कार बेटमा के पास रतलाम पासिंग रोड पर खड़े डंपर में जा घुसी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+