MP CM News: मध्य प्रदेश में इस बार होगा चौंकाने वाला सीएम फेस, BJP और कांग्रेस के नेताओं ने भी सोचा नहीं होगा
Who Will Be The New CM of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आ चुके हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है। लेकिन प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब भाजपा में सीएम पद को लेकर चर्चाओं और मंथन का काम जारी है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में सीएम का चौंकाने वाला नाम हो सकता है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान के फेस पर चुनाव नहीं लड़ा। चुनाव में पार्टी का नारा इस प्रकार था। "मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोदी"। इसके बाद भाजपा को परिणाम में प्रचंड जीत मिली। हालांकि जीत में सीएम शिवराज की लाडली बहन योजना का भी अहम योगदान है।

लेकिन संगठन के ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि मध्य प्रदेश में भाजपा को जीत का कारण संगठन लेवल पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण। समय-समय पर बूथ मैनेजमेंट को लेकर हुई बैठक। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लगातार प्रदेश के अलग-अलग संभागों में बैठक कर रणनीति तैयार करना है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतरना भी संगठन की रणनीति थी, इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश में बड़ी जीत हासिल हुई है। अब संगठन सीएम फेस को लेकर भी इसी प्रकार की रणनीति तैयार कर रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर चर्चा
क्या मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ? इस सवाल को लेकर मध्य प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, जब से चुनाव परिणाम सामने आए है, तब से लगातार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क में है। कल उन्होंने दिल्ली में जाकर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन के तमाम वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद से ही उनके नाम पर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसके पीछे एक और बड़ी वजह यह है कि जब वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, तब भी यह नाम बीजेपी संगठन और नेताओं के लिए चौंकाने वाला था। दूसरी बड़ी वजह यह है कि जब से बीडी शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से लगातार भाजपा को मिल रहे जन समर्थन में इजाफा हुआ है और संगठन को भी मजबूती मिली है। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी की सभा में भी वीडी शर्मा उनके करीब नजर आए।

खुद को सीएम बनाये जाने के सवाल पर वीडी का बायन
हालांकि सीएम पद के सवाल पर वीडी शर्मा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं। संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे मैं पूरा करूंगा। अभी प्रदेश की 29 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य है। उनके इस बयान का मतलब यही समझ में आता है कि अगर संगठन उन्हें जिम्मेदारी देगा तो वह उसे लेने के लिए तैयार है।
क्या गोपाल भार्गव बनेंगे सीएम?
सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीते आ रहे भाजपा के दिग्गज और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव को लेकर सियासत में यही चर्चा हो रही है कि क्या गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे ? दरअसल, गोपाल भार्गव को भी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाया गया है और वह खुद भी सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसके पीछे भी कई वजह हैं। पहली वजह ये है कि गोपाल भार्गव लगातार 9 बार से विधानसभा का चुनाव जीते हुए आ रहे हैं। वह अकेले ऐसे विधायक हैं, जो विधानसभा चुनाव के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार नहीं करते। बल्कि काम के नाम पर वोट मांगते हैं। लेकिन दूसरी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने जरूर जाते हैं, जिससे भाजपा को जीत मिल सके। यही वजह है कि बुंदेलखंड क्षेत्र से इस बड़े नेता को सीएम बनाया जा सकता है। तीसरी बड़ी वजह यह है कि सागर संभाग में इस बार भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है।
विधायक दल की बैठक में हो सकती है इन नामों पर चर्चा
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में भी सीएम पद को लेकर फैसला कर सकती है। इनमें सबसे प्रबल दावेदार शिवराज सिंह चौहान माना जा रहा हैं। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गी और प्रहलाद पटेल के नाम को लकेर भी सहमति बन सकती है। दरअसल, मालवा निमाड़ क्षेत्र में कैलाश विजयवर्गीय के चुनावी मैदान में उतरने से भारतीय जनता पार्टी को काफी फायदा हुआ है। महाकौशल क्षेत्र के नरसिंहपुर, गाडरवारा और जबलपुर संभाग में भी बीजेपी को पिछली बार की तुलना में इस बार अच्छी बढ़त मिली है। इसे भी ध्यान में रखते हुए सीएम का ऐलान संगठन कर सकता है। इसके अलावा ग्वालियर चंबल क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर भी चर्चाएं हो सकती है, क्योंकि यहां पर भी भाजपा को पिछली बार की तुलना में अच्छी बढ़त मिली है।
230 विधानसभा सीटों में से इस बार बीजेपी को 163 सीटों पर मिली बंपर जीत
बता दे इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं कांग्रेस के खाते में महज 66 सीटें ही गई। जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है। यानि पिछली बार की तुलना में इस बार कांग्रेस को 48 सीटों का नुकसान हुआ है। क्योंकि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 114 सीटों पर जीत हासिल की थी और सबसे बड़ा दल बनी थी।
-
Bhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले - नरोत्तम मिश्रा ने जोड़ा सांस्कृतिक महत्व -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
MP News: मध्य प्रदेश में सोना-चांदी हुआ सस्ता, 9 हजार तक गिरा गोल्ड, चांदी में बड़ी गिरावट -
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, ‘विंध कोठी कनेक्शन’ की जांच की मांग -
मोनालिसा केस’ में कैसे हुई सियासी एंट्री, भाजपा विधायकों ने उठाए ये बड़े सवाल, जांच की मांग तेज -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस












Click it and Unblock the Notifications