MP सीएम डॉ मोहन ने चीता मित्रों को बांटी साइकिल, बोले- कूनो को इको टूरिज्म का हब बनाया जाएगा
श्योपुर पहुंचें यहां पर उन्होंने कूनो में चीता मित्रों को साइकिल वितरित कीफ। इसके साथ ही सीएम डॉ मोहन यादव ने चीता परियोजना से संबंधित बैठक भी की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को जिला श्योपुर के ग्राम सेंसईपुरा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और 350 चीता मित्रों को साइकिल वितरित की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा श्योपुर-कूनो क्षेत्र के विकास का हम नया अध्याय लिखेंगे। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश को इको टूरिज्म का बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जायेगी। इससे रोजगारपरक अर्थव्यवस्था संचालित करने में सहयोग मिलेगा। भविष्य में कूनो में ही लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
सीएम ने ये बात श्योपुर के सेसई पूरा के जंगल रिसोर्ट में चीता पुनर्स्थापन की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा । प्रदेश में वन आधारित अर्थ-व्यवस्था का नया मॉडल विकसित होगा। केंद्र सरकार के सहयोग से जल, जंगल, जमीन, वन्य प्राणी के संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगारोन्मुखी अर्थ-व्यवस्था बनेगा।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा अर्थ-व्यवस्था आधारित गतिविधियों से लोगो को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा और वन्य जीवों के साथ जंगल का भी संरक्षण होगा।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि जंगल आधारित अर्थव्यवस्था को संचालित करने के लिए केंद्रीय मंत्री के निर्देशानुसार काम किया जाएगा। उन्होंने बताया इसके लिए अलग से राज्य स्तर पर सेल बनाई जाएगी और अपने प्रोजेक्ट बनाकर संबंधित क्षेत्र के इको टूरिज्म वाली जगहों पर लोगों को रोजगार से जोड़ने इसके लिए डेवलपमेंट और अन्य गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित करेगी। श्योपुर कूनो से इसकी शुरूआत होगी।












Click it and Unblock the Notifications