MP CM के लिए दिल्ली दौड़, वीडी शर्मा ने नरेंद्र तोमर को सौंपा 'गुलदस्ता', क्या है राज की बात
MP CM: मध्य प्रदेश में नई सरकार का सरताज कौन होगा? चुनाव परिणाम आने के चौथे दिन अभी तक 'नाम का सस्पेंस' बना हुआ है। चुनाव जीतने वाले सांसदों के इस्तीफ़ा देने के बाद सीएम रेस में दावेदारों की और लंबी लाइन हो गई।
राजधानी भोपाल से दिल्ली तक दौड़ लगी हैं। कोई पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को जीत की बधाई देने का हवाला दे रहा है तो कोई मेल-मुलाकात की दूसरी वजह बता रहा हैं। चर्चाओं के बाजार में सामने आ रही तस्वीरों से भी अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने नड्डा से मुलाकात तो की, लेकिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास भी पहुंचे। दोनों को शर्मा ने गुलदस्ता दिया। तोमर को भेंट किया गया 'गुलदस्ता' और तस्वीर में खिलखिलाता दोनों नेताओं का चेहरा कई कयासों को जन्म दे रहा हैं।
सीएम रेस की फ्रंट लाइन में सबसे पहले तो शिवराज सिंह चौहान ही है। उनके बाद शामिल नामों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा भी मीडिया में छाए हैं। शर्मा और तोमर की इस अंदाज में मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगी हैं। यूजर्स अलग-अलग ढंग स रिएक्ट कर रहे हैं।
हालांकि नाम हाईकमान को फाइनल करना है। वीडी शर्मा एक दिन पहले यह कह चुके है कि वह सीएम रेस में नहीं है और वह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। प्रहलाद पटेल भी प्रबल दावेदार हैं। डिप्टी सीएम फार्मूला अपनाने की भी चर्चा हैं। ऐसे में यदि सब कुछ ठीक रहा तो इन दिग्गजों में से कोई डिप्टी सीएम की कुर्सी पर भी बैठ सकता हैं।












Click it and Unblock the Notifications