MP के चुनावी साल में क्या IAS इकबाल सिंह बैस ही बने रहेंगे मुख्य सचिव? जानिए क्यों है जरुरी

मध्य प्रदेश में चीफ सेकेट्री इकबाल सिंह बैस ही रहेंगे या फिर कोई नया चेहरा आएगा? इस एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। क्योकि उनका कार्यकाल फिर खत्म होने जा रहा है।

आईएएस

MP Chief Secretary Iqbal singh bains: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमा में एक बार फिर मुख्य सचिव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इकबाल सिंह बैस के कार्यकाल इसी महीने 31 मई को समाप्त होने जा रहा है। 1985 बैच के इकबाल सिंह की सेवा अवधि पिछले साल नवंबर में 6 माह बढ़ा दी गई थी।

अभी तक किसी तरह की अधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई लेकिन मंत्रालय के सूत्र बताते है कि चुनावी साल को देखते हुए उनका उनका कार्यकाल 6 माह के लिए और बढ़ाया जा सकता है। इस सिलसिले में प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की भी तैयारी है।

इकबाल सिंह के 1985 बैच के सभी अधिकारी रिटायर हो चुके है। ख़ास बात यह है कि नवंबर में सेवा वृद्धि देने से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव पद एक लिए पहला नाम था। पर केंद्र सरकार उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मौजूदा वक्त में वे केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के तौर पर कमान संभाल रहे है।

साल 2018 के वक्त पर गौर करने तो इलेक्शन के पहले मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह का भी कार्यकाल बढ़ाया गया था। सूत्र बताते है कि चुनावी साल में सरकार कोई नया प्रयोग नहीं करना चाहती। साथ ही इकबाल सिंह के कार्यकाल में शासकीय योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करा रहे है।

प्रदेश में संभाग और जिला सस्तर पर भी इकबाल सिंह की अधिकारियों के बीच अच्छी ट्यूनिंग है। कुछ समय पहले कलेक्टर्स के तबादलों में चीफ सेकेट्री का भी मत लिया गया था। सभी के बीच उनका तालमेल भी अच्छा है।

इस बीच राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS संवर्ग में सिलेक्शन हेतु दिल्ली में 19 मई को प्रमोशन समिति ( डीपीसी) की मीटिंग भी होना है। खबर है कि इस बार 33 पदों के लिए चर्चा हो सकती है। साल 2021 में 19 और साल 2022 में 14 पद शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+