By-Election: विजयपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म, बूथ कैप्चरिंग, हिंसा, मारपीट और फायरिंग के बीच मतदान संपन्न
MP By-Election 2024: मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मतदान संपन्न हो गया है और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। विजयपुर विधानसभा सीट में 4:00 बजे तक लगभग 70 फ़ीसदी मतदान संपन्न हो गया था।
अब 23 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सबके सामने आएगा, लेकिन विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में मतदान से पहले और मतदान के दौरान कई ऐसी घटनाएं सामने आई जिसके कारण यह उपचुनाव सुर्खियों में रहा। मतदान के दौरान कांग्रेस बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाती रही तो वही बीजेपी ने कांग्रेस परहाट का आरोप लगाया।

विजयपुर विधानसभा के उप चुनाव में आज गुलाबी सर्दी के बीच मतदान का जोश दिखा। पहले चार घंटों में 35 फीसद से ज्यादा मतदान हो चुका था और फिर बड़ते बड़ते शाम 4 बजे तक 70 फीसदी तक पहुंच गया। वही मतदान के दौरान बूथ कैपचरिंग, मारपीट और फायरिंग की घटनाएं भी हुई।
हिंसा की घटनाओं को बढ़ते देख मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को पकड़कर बैठा लिया, इसके दो घंटे बाद रामनिवास रावत को भी विजयपुर एसडीओपी आफिस में नजरबंद कर लिया गया।
भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने अपने गांव सुनवई में मतदान किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने पुलिस कस्टडी में अपने गांव के मतदान केंद्र पर वोट डाला। रामनिवास रावत ने वोट डालने के बाद विक्ट्री साइन भी दिखाया। पुलिस ने नजर बंद किया बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को लगभग 5 से 7 घंटे बाद छोड़ा।
वोट डालने के बाद रामनिवास रावत ने कहा कि यहां से विकास का मुद्दा है तो वही हिंसा जैसे घटना को लेकर कहा कि मैंने कई बार चुनाव लड़ा है लेकिन हिंसा जैसी घटनाओं पर विश्वास नहीं करता हूं।
वही विजयपुर विधानसभा में मतदाताओं में काफी उत्साह भी देखा गया। सुबह से लेकर शाम तक पुरुष बुजुर्ग महिला और युवा मतदान करने के लिए लाइन लगाकर इंतजार करते रहे वही विधानसभा में मुद्दों को लेकर लोगों ने बताया कि यहां बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और इसको लेकर वह वोट कर रहे हैं।अबकी बार उम्मीद है कि उनका यह एक वोट विकास के रास्ते खुलेगा।
विजयपुर विधानसभा में जैसे ही सुबह से मतदान की शुरुआत हुई वैसे ही बूथ, कैपचरिंग, हिंसा, मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आने लगी। विजयपुर की तेलीपुरा पोलिंग बूथ के मतदाताओं ने वीरपुर थाने पर प्रदर्शन करते हुए मुरैना शिवपुर रोड पर चक्का जाम कर दिया उनका आरोप है कि रावत समाज के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं। जबकि आदिवासियों को वोट नहीं करने दिया जा रहा। इसके अलावा अंधिपुरा गांव में भी मतदाताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर वोट नहीं डाल देने का आरोप लगाया। वही विजयपुर क्षेत्र के दौर्द गांव में दबंगों ने पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान करने का प्रयास किया।जब पीठासीन अधिकारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने उनसे मारपीट कर दी।
मारपीट में पीठासीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इसके अलावा विजयपुर उपचुनाव में जगह जगह दबंगों द्वारा आदिवासी व जाटव समाज के मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक पहुंचने से रोका जा रहा है। यहां तक कि वीरपुर में जाटव व रावत समाज के लोगों के बीच में लाठी चलीं और पथराव भी हुआ।इसे लेकर आदिवासी व जाटव समाज के वोटरों ने वीरपुर में हंगामा करना शुरू कर दिया।सैकड़ों लोगों ने वीरपुर थाने का घेराव किया।
वही विजयपुर में बढ़ती हिंसक घटनाओं को देखकर बीजेपी और कांग्रेस विधानसभा बॉर्डर पर तैनात हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को श्योपुर में प्रवेश करने से पुलिस ने रोक दिया।जीतू पटवारी राजस्थान के झालावाड़ से श्योपुर आ रहे थे।जब वे कुंहाजापुर बार्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया।इसके बाद श्योपुर की सीमा में प्रवेश से रोक दिया। इस पर कांग्रेसियों ने काफी हंगामा किया। कुंहाजापुर बार्डर पर कांग्रेसी करीब एक घंटे तक खड़े रहे और हंगामा करते रहे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि आदिवासियों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। बीजेपी की गुंडागर्दी यहां दिखाई दे रही है।
वहीं भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा को भी श्योपुर सीमा पर पुलिस ने रोका है।वे शिवपुरी के रास्ते श्योपुर जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि विजयपुर में भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद मिल रहा है कांग्रेस की हार की बोखलाहट की दिखाई दे रही है।
आपको बता दे विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में मतदान से दो दिन पहले ही सामने आये धनाचया गांव में एक दर्जन बदमाशों ने आदिवासी लोगों पर को धमकाया और जमकर फायरिंग की इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी को बंदूक के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।कांग्रेस ने गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वही कलेक्ट पर प्रदर्शन करने वाले विधायक बाबूलाल जांडेल सहित 13 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।
गोरतलब है कि विजयपुर उपचुनाव में आज वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गया।यहां भाजपा और कांग्रेस बीच कड़ी टक्कर है।जातिगत समीकरणों में बंटे इस उपचुनाव में आदिवासी मतदाता ही निर्णायक भूमिका में हैं। यहां का चुनाव आदिवासी बनाम ओबीसी में तब्दील हो गया है।मतदाताओं का आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी पूरा समय विजयपुर सीट को जिताने के प्रयास में लगाया, लेकिन एक कमी रही कि ग्वलियर-चंबल में भाजपा का बड़ा चेहरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपचुनाव में नजर ही नहीं आए। इसका भी एक गलत संदेश गया।












Click it and Unblock the Notifications