MP By Election Result: शुरुआती रुझानों में 15 सीटों पर BJP आगे, कांग्रेस को 7 पर बढ़त

MP By Election Result: शुरुआती रुझानों में 15 सीटों पर BJP आगे, कांग्रेस को 7 पर बढ़त

MP By Election Result 2020: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रुझानों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) 15 सीटों पर आगे हैं तो वहीं कांग्रेस 7 पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव नतीजों से साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बचेगी या कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार वापसी करेगी। इस चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)की शाख दांव पर लगी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के और उनके खेमे के विधायकों इस्तीफा देने के बाद ही कांग्रेस की सरकार गिरी थी।

Recommended Video

    By Poll Results 2020: MP, UP और Gujrat में BJP को बढ़त, जश्न में डूबे कार्यकर्ता | वनइंडिया हिंदी
    MP By Election Result

    रुझानों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक प्रद्युमन सिंह तोमर, इमरती देवी, मुन्नालाल गोयल, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी और राजवर्धन सिंह आगे चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमपी में बीजेपी की सरकार को कोई खतरा होते नहीं दिखाई दे रहा है।

    कांग्रेस ने किया जीत का दावा

    टीवी चैनल से बात करते हुए कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने दावा किया है कि कांग्रेस एमपी के उपचुनाव जीतेगी। उन्होंने पोस्टल बैलेट गिने जाने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि वास्तविकता में देखा जाए तो ये चुनाव कांग्रेस हार रही है। बीजेपी ने हमारी सरकार जिस तरह से गिराई है, वो जनता ने देखा है और जनता इसका जवाब बीजेपी को देगी।

    मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटें है। दमोह से विधायक राहुल सिंह के इस्तीफे के बाद 229 सीटों के हिसाब से बहुमत साबित किया जाएगा। यानी राज्य में बहुमत का आंकड़ा 115 है। बीजेपी के पास 107 विधायक हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस के पास 87 विधायक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+