MP Board Result: एक ऐसा स्कूल, जहां खोजने पर भी नहीं मिल रहे पास हुए स्टूडेंट्स, जानें नाम

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड ने पिछले दिनों कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसमें बड़वानी जिले के कुछ विद्यालयों ने बहुत अच्‍छा प्रदर्शन किया तो वहीं कुछ स्कूलों का परिणाम बहुत निराशाजनक रहा।

इसी क्रम में जिले में एक स्‍कूल ऐसा भी है, जिसका 12वीं कक्षा का पूरा परिणाम शून्‍य आया। जिसमें 12वीं के परिणामों में बड़वानी के खेतिया गांव से बड़ी संख्या में बच्चे फेल हुए हैं। एक दो नहीं बल्कि सभी के सभी बच्चे फेल हो गए हैं। यह संख्या 10-20 नहीं, बल्कि पूरी की पूरी 85 है। परिजनों में इसे लेकर गुस्सा का माहौल है।

MP Board Result Barwani 12th 85 children failed

अधिकारियों के अनुसार बताया जा रहा है कि ग्राम मलफा के स्कूल में कक्षा 12वीं में 89 विद्यार्थी थे, जिनमें से 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र टेमला पर जाकर परीक्षा दी थी। इनमें से कोई भी बच्चा पास नहीं हुआ। इस तरह का मामला सामने आने के बाद बच्चों के परिजनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

वहीं स्कूल के प्राचार्य ने इस शून्य रिजल्ट पर आश्चर्य जताया है। जिला शिक्षाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए। इस रिजल्ट में दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कही है। यह मामला बड़वानी के खेतिया क्षेत्र में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर लगे गांव मलफा का है। यहां पर पूरे स्कूल का रिजल्ट शून्य हो गया है।

रिजल्ट जारी होने के बाद, गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा मचा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं दिया गया और शिक्षकों ने लापरवाही बरती।

जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस शून्य रिजल्ट के पीछे जो भी कारण है, उसकी जांच की जाएगी और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+