MP Board result 2024: एमपी बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी, देखें 2023 के टॉपर्स

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम 4 बजे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित होने वाला है। रिजल्ट वेबसाइट mpresults.nic.in और एमपीबीएसई की वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश हाई स्कूल बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 5 से 28 फरवरी के बीच आयोजित हुईं थीं। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक हुईं थी। MPBSE के अनुसार इस साल दोनों परीक्षाओं को मिलाकर 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। पिछले साल 25 मई को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हुए थे। आइए जानते हैं पिछले साल के टॉपर के बारे में-

MP Board result 2024

एमपी बोर्ड 12वीं के 2023 टॉपर्स की लिस्ट
मौली नेमा- 489 अंकसोनाक्षी परमार- 487 अंकसमीका वर्मा- 487 अंकआर्या झिरा- 486 अंकश्रुति श्रीवास्तव- 484 अंकहुसैन खान- 484 अंकदीक्षिता जैन- 483 अंकसंध्या पाटीदार- 483 अंकसायमा खान- 482 अंकस्नेहा गंगवार- 482 अंक

एमपी बोर्ड 10वीं के 2023 टॉपर्स की लिस्ट
पहला स्थान- वाली मृदुल पाल, इंदौरदूसरा स्थान- प्राची गढ़वाल- इंदौरतीसरा स्थान- अनुभव गुप्ता- उमरिया, अभिषेक परमार- अकोदिया, उन्नति अग्रवाल- टीकमगढ़, आस्था सिंह- छतरपुर, राधा साहू- डबरा, सुदीक्षा कटारे ग्वालिय, प्रिया ठाकरे- बालाघाट

पिछले 6 साल का MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
- साल 2023- 58.75 प्रतिशत
- साल 2022- 72.72 फीसदी
- साल 2021- 100 फीसदी (कोरोना के चलते सबको प्रमोट कर दिया गया था)
- साल 2020- 68.81 फीसदी
- साल 2019- 72.37 फीसदी
- साल 2018- 68 फीसदी

MP Board 10th 12th Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें
- यहां 10वीं या 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करे।
- यहां रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारियां सबमिट करें।
- रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+