MP Board 10th Result 2023: एमपी बोर्ड के 10वीं रिजल्ट में टॉप-10 में इस बार 254 छात्र, देखें पूरी लिस्ट
MP Board MPBSE 10th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड MPBSE के कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस साल 63.29 फीसदी रहा। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पासिंग स्कोर 66.47 प्रतिशत और लड़को का 60.26 प्रतिशत है

MP Board MPBSE 10th Result 2023 toppers list: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 25 मई दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रिजल्ट जारी किया है। एमपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस साल 63.29% रहा है। 10वीं रिजल्ट में टॉप-10 में इस बार 254 छात्र शामिल हैं। यानी एक ही स्कोर कई छात्रों को मिले हैं, जिसकी वजह टॉप 10 में 254 छात्र हैं। इंदौर के मृदुल पाल 10वीं टॉपर रहे हैं। मृदुल पाल को 500 में से 494 नंबर मिले हैं।
दूसरे नंबर पर तीन छात्र हैं, इंदौर की ही प्राची अग्रवाल, जिला सीधी की कीर्ति प्रभा मिश्रा और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी को 500 में से 493 नंबर मिले हैं। तीसरे नंबर पर इस साल सात छात्र हैं, जिन्हें 500 में से 492 नंबर मिले हैं। चौथे नंबर पर 12 छात्र हैं, जिन्हें 500 में से 491 नंबर मिले हैं।
नीचे दिए गए तस्वीरों में देखें टॉप-10 के 254 छात्रों की लिस्ट






















Click it and Unblock the Notifications