MP Board 2023 result: 10th, 12th क्लास का इन मोबाइल ऐप से चुटकियों में चेक करें रिजल्ट, जानिए पूरी डिटेल
MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया। एंड्रॉइड फोन यूजर्स सीधे एप के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कौन सा है ये ऐप और कैसे चेक करेंगे, जानिए आप आर्टिकल में पूरी डिटेल।

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं क्लास के स्टूडेंट की बोर्ड परीक्षाओं का नतीजे घोषित कर दिए गए। दोनों ही क्लास के 17 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे। रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड ने इस बार भी कई विकल्प दिए है। उनमें मोबाइल एप के जरिये ने नतीजे देखें जा सकते हैं।
इसके लिए सबसे जरुरी है कि आप मोबाइल यूजर हो और आपके पास एंड्रॉइड फोन उपलब्ध होना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे है कि कौन सा वो एप है, जिसके जरिये चुटकियों में परीक्षा परिणाम चेक किया जा सकता है। हम आपको जो जानकारी दे रहे है उसमें कुछ सावधानियां भी बरतनी होगी।
दसवीं-बारहवीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स यदि एंड्रॉइड फोन यूजर्स है या फिर घर पर किसी सदस्य के पास ऐसा मोबाइल है तो तीन तरह के एप के जरिये रिजल्ट पता कर सकते है। इन तीन तरह के एप का नाम MPBSE या MP मोबाइल एप, Digilocker और Umang एप है।
आसान तरीके से परीक्षार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं-
- यदि आपका मोबाइल फोन ऑन है, तो सबसे पहले इंटरनेट ऑन कर लें। बेहतर होगा यदि आपका मोबाइल ब्रॉड बैंड की Wi-Fi कनेक्टविटी में रहे।
- सबसे पहले मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर जाए। फिर MPBSE या MP मोबाइल ऐप, Digilocker और Umang में से कोई एक ऐप सर्च करें।
- ऊपर दिए किसी एक ऐप को डाउनलोड कर इंस्टाल करें।
- फिर ऐप पर जब आप क्लिक करेंगे तो MP Board Result 2023 के रूप में 10वीं-12वीं की अलग-अलग लिंक नजर आएंगी।
- आपको जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है, उस लिंक को क्लिक करें।
- उसके बाद रोल नंबर और स्कूल कोड का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें आपको नंबर डालकर सबमिट करना है।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा। इसे या तो आप डाउनलोड कर लें या फिर स्क्रीन शॉट ले लें।












Click it and Unblock the Notifications