MP Board 2023 result: एमपी बोर्ड 10th 12th के नतीजे घोषित, 10th में 63 प्रतिशत पास, छात्राएं फिर अव्वल
MP Board Result 2023 Declared: मध्य प्रदेश में दसवीं-बारहवीं के बोर्ड एग्जाम के नतीजे घोषित गए। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षा परिणाम घोषित किए और सफल विधार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

MP Board Result 2023 Declared: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस बार दसवीं में 63.23 फीसदी और बारहवीं में 58.75 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। नतीजों में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। नतीजों का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार था।
एमपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं क्लास का परीक्षा परिणाम प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषित किए। राजधानी भोपाल में माध्यमिक शिक्षा मंडल मुख्यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में वर्चुअली रिजल्ट घोषित हुए। दोपहर 12.30 बजे परीक्षा परिणाम घोषित करने की पहले से ख़ास तैयारियां की गई थी।
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 17 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। दसवीं के नौ लाख 65 हजार 704 और 12वीं के आठ लाख 57 हजार 568 विद्यार्थियों ने दी थी। दसवीं की परीक्षा एक मार्च से शुरू हुई और 27 मार्च को आखिरी पेपर हुआ था।
इसी तरह बारहवीं क्लास की परीक्षा दो मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक आयोजित हुई थी। लगभग एक महीने तक आयोजित हुई इन परीक्षाओं का लगभग 60 दिनों तक मूल्यांकन कार्य हुआ। उसके बाद नियमानुसार बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स के रिजल्ट का डाटा अपलोड किया।
यदि साल 2022 की बात करें तो बोर्ड परीक्षा में कुल 10,29,698 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम 29 अप्रैल को जारी किए गए थे। 56.84 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि छात्राओं का परीक्षा परिणाम 62.47 प्रतिशत रहा।
इस बार मुख्य परीक्षा में बोर्ड प्रबंधन ने पारदर्शिता लाने के मकसद से कई तरह के प्रयोग भी किए थे। उत्तर पुस्तिका, पेपर सेट समेत कई नियमों में परिवर्तन किया गया था। परीक्षा केन्द्रों में भी परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था पहले के मुकाबले अलग रही। परीक्षा में चार सेट में पेपर थे। ताकि नकल पर लगाम लगाई जा सकें। उसके बावजूद भी परीक्षा के दौरान सैकड़ों नकलची पकड़े गए और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications