MP बोर्ड के 10वीं-12वीं में 4 लाख से ज्यादा छात्र फेल, कब है सप्लीमेंट्री परीक्षा और कैसे करें अप्लाई
MP board result 2023: एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 10वीं में 63.29% छात्र पाए हुए हैं और 12वीं में 55.28% छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट आप mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

MP board 10th, 12th result 2023 List of fail student: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने गुरुवार 25 मई को दोपहर 12:30 बजे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं में इस साल 4 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में फेल हो गए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस साल 63.29 प्रतिशत रहा है। जिसमें लड़कियां 66.47 प्रतिशत पास हुई हैं और लड़कों का रिजल्ट 60.26 फीसदी हुआ है। एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस साल मात्र 55.28 प्रतिशत रहा है। जिसमें 58.75 प्रतिशत लड़कियां और 52 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
MP Board 10th Result 2023: 10वीं में कितने छात्र हुए फेल, कितनों को देनी होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा?
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के मुताबिक इस साल एमपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में 2,16,912 छात्र फेल हुए हैं। एमपी बोर्ड के 10वीं में इस साल 82335 अभ्यर्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
MP board 12th result 2023: 12वीं में कितने छात्र फेल, कितने देंगे सप्लीमेंट्री परीक्षा?
मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में इस साल 2,11, 798 छात्र फेल हो गए हैं। 12वीं के लिए 1,12,872 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
MP board supplementary exams 2023: कब है सप्लीमेंट्री परीक्षा?
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) उन उम्मीदवारों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा, जो एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 में फेल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने 25 मई 2023 घोषणा की है कि वर्ष 2023 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई 2023 से शुरू होगी।
हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि परीक्षा जून 2023 में होगी। लेकिन रिजल्ट जारी करने के बाद राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख 17 जुलाई 2023 बताई है।
इसके बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही MPBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
MP board supplementary exam 2023: सप्लीमेंट्री फॉर्म 2023 कैसे भरें?
1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल www.mpbse.nic.in पर जाएं।
2. Supplementary Form 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
3. फॉर्म में मांगे गए अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी सावधानी पूर्वक भरें।
4. उन विषयों का चयन करें जिनके लिए आप सप्लीमेंट्री परीक्षा देना चाहते हैं।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. सप्लीमेंट्री फॉर्म जमा करें और एक प्रिंटआउट लें।












Click it and Unblock the Notifications