MP Board: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम फॉर्म भरने स्टूडेंट्स का अब बजेगा बैंड, 30 नवंबर तक 10 हजार रुपये लेट फीस

MP Board: मध्य प्रदेश में बोर्ड एग्जाम दसवीं और बारहवीं क्लास के फार्म भरने पर अब दस हजार रुपए का विलंब शुल्क लगेगा। जानकारी के मुताबिक मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवेश नीति में दसवीं-बारहवीं परीक्षा के फार्म जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक 1200 रुपए नियमित शुल्क के साथ निर्धारित की थी।

कई संस्थाओं के नियमित विद्यार्थियों के अभी तक शुल्क के साथ फार्म जमा नहीं हुए है। पिछले साल भी कुछ संस्थाओं द्वारा नियत समय तक विद्यार्थियों के फार्म जमा नहीं किए थे। जिसके बाद मंडल ने शासकीय स्कूलों को फार्म भरने में विलंब शुल्क में छूट दी थी।

MP-Board-Now-students-to-fill-form-of-10th-12th-class

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवेश नीति में दसवीं-बारहवीं परीक्षा के फार्म जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक 1200 रुपए नियमित शुल्क के साथ निर्धारित की थी। इसके बाद मंडल ने 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा करने की अनुमति दी। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किए जा सकते थे। दो हजार विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा करने की तिथि 31 अक्टूबर को समाप्त हो गई। 1 नवंबर से 15 नवंबर तक परीक्षा फार्म जमा करने पर पांच हजार रुपए विलंब शुल्क था।

30 नवंबर तक 10 हजार रुपये विलंब शुल्क
इस तिथि में भी कुछ विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म जमा नहीं किए। अब 30 नवंबर तक 10 हजार रुपये विलंब शुल्क लगेगा। एक दिसंबर से परीक्षा शुरू होने के दस दिन पहले तक 12 हजार विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव के चलते आगामी पांच फरवरी से दसवीं-बारहवीं की परीक्षा शुरू हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+