MP Board Exam: 10वीं, 12वीं और पांचवी की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से होगी शुरू, जानिए पूरा टाइम टेबल
MP Board News: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 9,92,101 छात्र और 7,48,238 छात्राएं शामिल होंगीं। पूरे प्रदेश में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भोपाल में 137 केंद्र शामिल हैं।
बोर्ड ने विद्यार्थियों को एग्जाम फोबिया से बचाने के लिए टोल फ्री नंबर 18002330175 जारी किया है। इस बार बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन और छुट्टी की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि एस्मा एक्ट लागू किया गया है।

परीक्षा केंद्रों में सख्त निगरानी, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
7,501 परीक्षा केंद्रों में दोनों परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें हाईस्कूल के 3,863 और हायर सेकंड्री के 3,638 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें से 302 संवदेनशील और 309 अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र हैं।
छात्रों को परीक्षा समय से करीब एक घंटे पहले केंद्र में पहुंचना होगा, जहां पर छात्रों की जांच कर उन्हें कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। पेपर लीक और नकल रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
पेपर लीक रोकने के लिए कई उपाय
इस बार परीक्षा में विद्यार्थियों को दो तरह की उत्तर पुस्तिका मिलेगी। नई गाइडलाइन के मुताबिक वोकेशनल और संस्कृत विषय के लिए 20 पेज की कॉपी दी जाएगी। प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए 10वीं के विद्यार्थियों को 8 पेज और 12वीं के विद्यार्थियों को 12 पन्नों की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। गणित विषय में 32 पन्नों की ग्राफ कॉपी दी जाएगी। इस बार सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी।
10वीं कक्षा:
- सोमवार, 5 फरवरी: हिंदी
- बुधवार, 7 फरवरी: उर्दू
- शुक्रवार, 9 फरवरी: संस्कृत
- मंगलवार, 13 फरवरी: गणित
- गुरुवार, 15 फरवरी: रीजनल लैंग्वेज
- सोमवार, 19 फरवरी: अंग्रेजी
- गुरुवार, 22 फरवरी: विज्ञान
- सोमवार, 26 फरवरी: सामाजिक विज्ञान
- बुधवार, 28 फरवरी: एनएसक्यूएफ
12वीं कक्षा:
- मंगलवार, 6 फरवरी: हिंदी
- गुरुवार, 8 फरवरी: अंग्रेजी
- शनिवार, 10 फरवरी: ड्राइंग और डिजाइन
- सोमवार, 12 फरवरी: फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनीमल हस्बैंड्री, पोल्ट्रीफॉर्मिंग, फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
- मंगलवार, 13 फरवरी: मनौविज्ञान
- गुरुवार, 15 फरवरी: बायो-टेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
- शुक्रवार, 16 फरवरी: बायलॉजी
- शनिवार, 17 फरवरी: इंफॉरमेटिक प्रैक्टिस
- मंगलवार, 20 फरवरी: संस्कृत
- बुधवार, 21 फरवरी: केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलऑफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल, फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, होम मैनेजमेंट वत्र विज्ञान
- शुक्रवार, 23 फरवरी: समाज शास्त्र
- मंगलवार, 27 फरवरी: मेथेमेटिक्स
- बुधवार, 28 फरवरी: एनएसक्यूएफ
- गुरुवार, 29 फरवरी: राजनीति शास्त्र
- शनिवार, 2 मार्च: भूगौल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचाना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
- सोमवार, 4 मार्च: कृषि, होम साइंस एवं अकाउंट
- मंगलवार, 5 मार्च: उर्दू, मराठी












Click it and Unblock the Notifications