MP Board 10th, 12th Result 2024 Date Out: कन्फर्म, आज शाम 4:00 बजे आएगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
MP Board 10th, 12th Result 2024 Date and Time Out: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी करने तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
एमपी बोर्ड 24 अप्रैल 2024 को हाईस्कूल (Class 10th Result) और इंटरमीडिएट (Class 12th Result) परिणामों की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

आज शाम 4:00 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
जारी नोटिस के अनुसार, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (mpbse) 24 अप्रैल को शाम 4:00 बजे अपने भोपाल स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट (MP Board High School Result 2024) और 12वीं का रिजल्ट (MP Board Inter Result 2024) जारी करेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कक्षाओं का ओवरऑल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, जिलेवार टॉपर्स के नाम और छात्र-छात्राओं की संख्या, पास प्रतिशत आदि की जानकारी दी जाएगी।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा अब यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे आप डाउनलोड करके रख सकते हैं।
मध्य प्रदेश हाई स्कूल बोर्ड 10 वीं की परीक्षाएं पांच से 28 फरवरी के बीच आयोजित हुईं थीं। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक हुईं थी। MPBSE के अनुसार इस साल दोनों परीक्षाओं को मिलाकर 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications