MP assembly election 2023: जनवरी 2024 की इस तारीख के पहले मध्य प्रदेश में हो जाएगी नई सरकार की ताजपोशी
MP assembly election 2023: साल 2023 की विदाई देश के पांच राज्यों में चुनावी घमासान में जीत-हार के साथ होगी। इसके साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के सिरमौर की नई तस्वीर भी सामने आ जाएगी। सियासी पार्टियों के साथ आम लोगों की यह जानने की भी जिज्ञासा है कि आखिर नई सरकार कब बनेगी?
देश के दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश की बात की जाए तो अन्य चार राज्यों की तरह यहाँ के लोगों को भी फिलहाल चुनाव तारीखों के ऐलान का इंतजार हैं। चुनावी बिगुल बजने घड़ी की सुई दो-तीन दिन के भीतर अलार्म दे सकती हैं।
संवैधानिक बाध्यताओं पर यदि गौर करें तो मध्य प्रदेश में 6 जनवरी 2024 और छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी 2024 और राजस्थान में 14 जनवरी 2024 के पहले नई सरकार का गठन करना जरूरी है। इन तीनों राज्यों का कार्यकाल इन तारीखों पर कार्यकाल खत्म हो रहा हैं। लिहाजा घोषित होने वाला चुनाव कार्यक्रम दिसंबर के तीसरे हफ्ते तक पूरा होने की संभावना हैं।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव के वक्त निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश,राजस्थान,छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव की तारीखों का 6 अक्टूबर 2018 को ऐलान किया था। जिसके तहत छत्तीसगढ़ में दो चरणों में तो मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में एक चरण में ही चुनाव मतदान संपन्न हुआ था। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर और दूसरे चरण की 72 विधानसभा सीटों में 20 नवंबर को मतदान करवाया था। इसी तरह मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक ही चरण में 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले गए थे। सभी 5 राज्यों की मतगणना एक साथ 11 दिसंबर 2018 को हुई थी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए गए थे
चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दल कमर कस चुके है तो वहीं चुनाव आयोग की भी इलेक्शन संबंधी सभी तैयारियां पूरी हैं। वोटर लिस्ट का भी अंतिम प्रकाशन हो चुका हैं। इसके साथ ही चुनाव कार्य में प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदारी सँभालने वाले अफसरों की सूची तैयार हो रही हैं। उनकी ट्रेनिंग चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications