MP assembly election: तुरुप का पत्ता खोलने कांग्रेस क्या आचार संहिता का कर रही इंतजार? साबित होगा नहले पर दहला

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश सत्ता के संग्राम में बीजेपी-कांग्रेस दोनों प्रमुख दल बाजी अपने पक्ष में करने ताकत झोंक रहे हैं। चुनाव घोषणा के पहले जनता के बीच पहुंचकर अपने दल को सबसे बड़ा हमदर्द बताने की कोशिश हो रही हैं। इसी बीच लुभावने वादे और घोषणाओं से जनता भी गदगद हैं।

घोषणाओं की झड़ी में बीजेपी, कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है। बावजूद इसके कि कांग्रेस ने चुनाव अभियान की सबसे पहले जबलपुर से शुरुआत की थी और पांच गारंटियां दी। बीजेपी के फितरत को देख कांग्रेस ने जिन 5 गारंटी का सहारा लिया, उन पर शिवराज सरकार ने नहले पर दहला दे मारा।

यानि लाड़ली बहना योजना में कांग्रेस के 15 सौ रुपये प्रतिमाह देने के वादे पर 3 हजार रुपये देने की घोषणा कर दी। 500 सौ रुपये गैस सिलेंडर के जबाव में लाड़ली बहनों को सावन के महीने में 450 रुपये में घरेलु गैस देने का ऐलान कर दिया। किसानों का कर्ज माफी हो या फिर बिजली बिल स्थगित जैसी घोषणाएं कर बीजेपी बहुत आगे निकल गई। इसके साथ ही कई और योजनाएं, मानदेय-महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी जैसे उठाए गए सरकार के कदम से लगता है कि कांग्रेस ने सबक ले लिया हैं।

MP-assembly-election-2023-congress-trump-card

राजनीति के जानकारों की माने तो घोषणाओं में जिस तेजी के साथ कांग्रेस ने चुनाव अभियान लॉन्च किया था, अब उस पर लगा ब्रेक, एक बड़ी रणनीति का हिस्सा हैं। सियासत के इस खेल में कांग्रेस, बीजेपी की पिच पर जाकर खेल खेलना नहीं चाहती हैं। बल्कि वह अपनी ही पिच पर बड़े शॉट्स लगाने के मूड में
हैं। मतलब यह कि चुनाव कार्यक्रम घोषणा का इंतजार हो रहा हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद कांग्रेस एक के बाद एक अपने पत्ते खोलते नजर आएगी। इसकी चर्चा सियासी पंडित भी करने लगे हैं।

कांग्रेस अच्छे तरीके से जानती है कि अभी वह जिस कदम के सहारे आगे बढ़ेगी और उससे एक कदम आगे बीजेपी सरकार आगे बढ़ जाएगी। क्योकि सरकारी मशीनरी का उपयोग करने का अभी उसके पास पूरा पावर है। आचार संहिता लागू होने के बाद बीजेपी सिर्फ घोषणा ही कर सकती है। उस वक्त सीधे तौर पर जनता को लुभाने कोई फायदा नहीं दे सकती हैं। कांग्रेस दिग्गज नेताओं ने भी फिलहाल नई घोषणाओं को लेकर चुप्पी साध रखी हैं। उन्होंने गेंद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर डाल दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+