MP Assembly Election 2023: ‘आप' ने घोषित की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, चंबल-बुन्देलखंड में बढ़ा घमासान
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होने का सिलसिला रफ़्तार पकड़े हैं। शनिवार को जब उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म भरने की शुरुआत हुई तो आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों पर और अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिसमें चंबल से सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं।
दूसरी लिस्ट में 29 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। तीसरी लिस्ट में सागर से भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारयण यादव के बेटे सुधीर यादव को बंडा से मैदान में उतारा है। सुधीर यादव ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया था। इंदौर-5 से विनोद त्यागी और उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को टिकट दिया गया है।

आम आदमी पार्टी ने जौरा से भगवती धाकड़, गोहद से यशवंत पटवारी, ग्वालियर ग्रामीण से सुमित पाल, ग्वालियर से रोहित गुप्ता, ग्वालियर साउथ से पंकज गुप्ता, नरियावली से अरविंद तोमर, सागर से मुकेश कुमार जैन, जतारा से अनिता प्रभुदयाल खटिक, पृथ्वीपुर से उमा कुशवाह, खरगापुर से प्यारे लाल सोनी, राजनगर से राजु पाल, मैहर से बैजनाथ कुशवाह, रामपुर बघेलान से शशि दीपक सिंह बघेल, त्योंथर से महर्षी सिंह, गुढ़ से प्रखर प्रताप सिंह, चित्ररंगी से महादेव सिंह, ब्योहारी से रामपाल सिंह, मुड़वारा से सुनील मिश्रा, जबलपुर कैंट से राजेश कुमार वर्मा, शाहपुरा से अमर सिंह मार्को, परसवाड़ा से शिव शंकर यादव, बालाघाट से शिव जयसवाल, कटंगी से प्रशांत मेशराम, नरसिंहगढ़ से हेमंत शर्मा, कालापीपल से चतुर्भुज तोमर, पानसेमल से दयाराम डावर, मनावर से लाल सिंह बर्मन, इंदौर-5 से विनोद त्यागी और उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने अब तक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 69 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इस तरह एमपी की चर्चित सीटों पर अब घमासान बढ़ गया हैं। चंबल और बुंदेलखंड से 'आप' ज्यादा प्रत्याशी उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications