MP News: प्रदेश भर में बढ़ा विंध्य का मान, ड्यूटी मीट अवार्ड के लिए इतने पुलिसकर्मी चयनित

MP Police: मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट वर्ष 2024 -2025 की साइंटिफिक ऐडस टू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटोग्राफी एवं वीडियो ग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन रीवा जोन अंतर्गत रीवा पुलिस कंट्रोल रूम में 2 दिसंबर को किया गया था।

इस परीक्षा में रीवा जोन से 9 पुलिसकर्मियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है। जिसमें सतना जिला से तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। फॉरेंसिक यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह को इस प्रतियोगिता के लिए जोनल प्रभारी नियुक्त किया गया था।

MP Police

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जो परीक्षार्थी सफल होंगे वह 13 से 17 जनवरी 2025 तक रांची झारखंड में आयोजित होने वाली 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।

इनको मिली सफलता
इस परीक्षा में जोन स्तर पर साइंटिफिक ऐडस टू इन्वेस्टिगेशन में निरीक्षक अतुल कुमार त्रिपाठी रीवा, एसआई प्रीती कुशवाहा सतना, एसआई प्रियंका सिंह बघेल सिंगरौली, एएसआई अरविंद चतुर्वेदी सिंगरौली, प्रधान आरक्षक रजनीश कुमार सतना का चयन हुआ है।

पुलिस फोटोग्राफी के लिए आरक्षक मुकेश यादव सतना, आरक्षक श्रवण भारद्वाज सीधी और वीडियोग्राफी के लिए आरक्षक रामेश्वर सीधी व विपिन द्विवेदी सतना का चयन हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+