Sehore Borewell Accident: मासूम 'सृष्टि' पर बढ़ता जा रहा संकट, रेस्क्यू के दौरान हुक से निकालने की कोशिश फेल
Sehore Borewell Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि 100 फीट गहराई तक पहुंचाई गई हैं। इस वजह से रेस्क्यू करना और बड़ी चुनौती बन गया है।

Sehore Borewell Accident: ढाई साल की वो मासूम सृष्टि जो ठीक से बोलना भी नहीं सीखी थी, जमीन की 100 फीट गहराई में जा पहुंची। एमपी के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में 300 फीट गहरे बोरवेल में वह एक दिन पहले गिर गई थी। 'हुक' के जरिये निकालने की कोशिशे भी फेल हो गई।
Recommended Video
मुंगावली गांव के खेत के बोरवेल में गिरी सृष्टि को बचाने युद्ध स्तर पर जहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, तो वही दूसरी तरफ उसकी जिंदगी पर संकट इतना बढ़ गया गया कि दुआ-प्रार्थना करने वालों की उम्मीदें भी ढीली पड़ती जा रही हैं।
बावजूद इसके रेस्क्यू ऑपरेशन करने जुटी टीमों ने हार नहीं मानी है। चिंता की बात यह है कि मासूम अब 50 फीट से और 50 फीट नीचे यानि 100 फीट गहराई तक धंसती चली गई। सीहोर कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि सुबह वह 25 फीट गहराई से 50 फीट तक धंसी थी।
इससे पहले पूरी रात हादसे वाले बोरवेल के पैरलल जो गढ्ढा खोदा गया था, वहां पहले तो पथरीली जमीन ने परेशानी पैदा की। फिर खुदाई में वाइब्रेशन का साइड इफेक्ट हुआ और मासूम बच्ची बोरवेल में नीचे धंसती चली गई। इस कारण प्रशासन ने खुदाई रोक दी थी।
इसके बाद कलेक्टर ने सुबह के वक्त बताया था कि सृष्टि को 'हुक' की मदद से निकाला जाएगा। रेस्क्यू टीम ने जब इसकी तैयारी की और बोरवेल में 'हुक' डाला तो बच्ची को निकालने की कोशिश फेल हो गई। फिर पता चला सृष्टि और नीचे पहुंच गई हैं।
कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि अब नए सिरे से बोरवेल के पैरलल गड्ढे की खुदाई की जा रही है। अब इस गड्ढे की बोरवेल से दूरी अधिक रखी गई हैं, ताकि 100 फीट गहराई में पहुंचने पर सृष्टि के आसपास वाइब्रेशन का असर न हो। यदि बच्ची इससे ज्यादा और गहराई में पहुंची तो मुश्किलें और बढ़ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications