मध्य प्रदेश : घर में सो रही मां-बेटी की हत्या, खून से लथपथ पड़े मिले दोनों के शव

सीहोर। मध्य प्रदेश सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना इलाके में मां और बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर ही खून से लथपथ पड़े मिले हैं। मां और बेटी के शरीर पर चाकू-कुल्हाड़ी के गहरे घाव हो रखे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

Mother Daughter Murder in Sihore Madhya Pradesh

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुमनबाई की शादी 3 वर्ष पहले लीलाखाड़ी में हुई थी। अपने पति के साथ फ्रीगंज बिलकिसगंज में रहती थी। एक हफ्ते पहले 50 वर्षीय लीलाबाई अपनी बेटी सुमन बाई के यहां फ्रीगंज बिलकिसगंज आई थी। सुमनबाई और उनकी मां लीलाबाई के साथ 3 साल की लड़की व 4 साल के लड़का अपने मकान में थे जबकि सुमन बाई का पति राजमल घर पर नहीं था। सुमन बाई का भाई कुछ काम से फ्रीगंज बिलकिसगंज पहुंचा। जैसे ही मकान का गेट खोला। दोनों के शव मिले। तब घटना का पता चला। हत्या किसने और क्यों की। अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि पूछताछ के लिए फिलहाल मृतका सुमन बाई के पति को हिरासत में लिया गया है। डायल 100 से सूचना आई थी कि बिलकिसगंज क्षेत्र के फ़्रीगंज मोहल्ले में दो लोगों की हत्या हो गई है। पुलिस ने मौके पर देखा तो 26 वर्षीय सुमन और उसकी मां लीलाबाई के शव पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+