ढाई साल के बेटे का रोना मांं को नहीं था पसंद, गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद

Mandsaur News, मंदसौर। कहते हैं मां तो मां होती है। वह अपने बच्चों के खातिर खुद की जिंदगी तक दांव पर लगा देती है, मगर हम जिस मां की बात कर रहे हैं उसने तो मां की ममता को ही शर्मसार कर दिया। खुद ही अपने ढाई साल के मासूम बेटे को मौत की नींद सुला दिया। वो भी सिर्फ इसलिए कि वह रोता बहुत था। हर किसी को झकझोर देने व दिल दहला देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर का है। सालभर बाद इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी चौंक गई।

Mother arrested in 2 year 6 month old child Murder Case of Mandsaur

मंदसौर एसपी विवेक अग्रवाल के अनुसार 13 मई 2018 को शामगढ़ पुलिस थाना इलाके के गांव मेलखेड़ा में संजय सेन के ढाई साल का बेटा गौरव मृत मिला था। पुलिस ने गरोठ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शुरुआत में यह सामान्य मौत लग रही थी, मगर पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

दरअसल, गौरव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की ओर इशारा किया तो पुलिस ने अपनी ​जांच की दिशा भी इस ओर मोड़ ​ली। शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू मगर, मगर फिर शक की सुई गौरव की मां सोनू सेन पर आकर टिक गई। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में तो वह गुमराम करती रही, लेकिन पुलिस ने सख्ती बरती तो सच उगल दिया।

बेटे की हत्या की आरोपी मां अरेस्ट

पुलिस के अनुसार सोनू सेन ने पूछताछ में बताया कि उसका गौरव काफी रोता था। उसके रोने से काफी परेशान रहती थी। घटना वाले दिन वह सुबह सात बजे सोकर उठा और फिर रोने लगा। उसे चुप करवाने का हर संभव प्रयास करने के बाद भी वह रोता रहा तो मफलर से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+