मुरैना शराब कांड : SHO सस्पेंड, सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले-किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई है। दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। स्थानीय अस्पताल में बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। एसएचओ को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी साइट पर पहुंच गए हैं। एक टीम मामले की जांच करेगी।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Murena शराब कांड पर CM Shivraj Singh Chouhan ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
    Morena liquor case : SHO suspended, CM Shivraj Singh Chauhan said - no convict will be spared

    इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी इस मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदाई है। मैंने जांच के निर्देश दिए हैं। एक टीम बनाई गई है जो जांच कर रही है। जांच के तथ्य अभी आने हैं लेकिन इतना पक्का है कि दोषी छोड़े नहीं जाएंगे। हम कठोर कार्रवाई करेंगे। मैं तथ्यों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

    बता दें कि मुरैना जिले में मामला बागचीनी थाना स्थित छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव का है! कहा जा रहा है कि जहरीली शराब के सेवन से छेरा मानपुर और पहवाली गांव में 11 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध जहरीली शराब पीने से 8 लोगों के मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+