MP Weather: एमपी में फिर रफ्तार पकड़ने वाला है मानसून, इंदौर, भोपाल समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कई जिलों में फिर से तेज बारिश शुरू हो गई है।गुरुवार को राजधानी भोपाल में भी शाम से शुरू हुई बारिश का दौर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग ने 30 अगस्त से फिर बारिश की संभावना जताई है।

पचमढ़ी में 24, बैतूल और बालाघाट के मलाजखंड में 17, खंडवा में 2, सतना में 0.6 और गुना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। हालांकि इसके अलावा अन्य जिले शुष्क बने रहे। प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप खिली, जिससे गर्मी का असर देखने को मिला। रीवा सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Madhya Pradesh Weather Update

वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 32 डिग्री, इंदौर में 31.6 डिग्री, ग्वालियर में 34.5 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 32 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मानसून गति पकड़ सकता है और प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। फिलहाल गुजरात के भुज में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इस कारण बारिश हो रही है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट
शुक्रवार को शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर और भोपाल संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी आंशिक बादल रहने और गरज-चमक की स्थिति बनने के आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर शनिवार तक उत्तरी आंध्र प्रदेश एवं दक्षिणी ओडिशा पर पहुंचेगा। इन कारण शुक्रवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कुछ तेजी आने लगेगी। विशेषकर रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शनिवार को बारिश का सिलसिला तेज होने के भी आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+