करंट की चपेट में आया बंदर, साथी उसे बचाकर ले गए पशु अस्पताल, वीडियो वायरल

सीहोर। मध्य प्रदेश में एक मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी यह मार्मिक दृश्य देखा वह हैरान रह गया। दरअसल, मध्य प्रदेश के सीहोर में कुछ बंदर धमाचौकड़ी कर रहे थे। इसी दौरान बंदरों की टोली में से एक बंदर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने पर साथी बंदर तुरंत दौड़कर उसके पास आए और उसे हाईटेंशन तार की चपेट से छुड़ाया।

monkeys video viral in sihore madhya pradesh

इस बीच कोई बंदरों का कोई शख्स मोबाइल से वीडियो बना रहा था तो यह घटना की रिकॉर्ड हो गई, लेकिन लोगों का तब हैरानी हुई जब करंट की चपेट में आकर झुलसे बंदर के साथी उसे लेकर पास स्थित पशु चिकित्सालय पहुंच गए। साथी बंदर को सीने से लगाकर पशु चिकित्सालय पहुंचे बंदरों को देख हर कोई हैरान रह गया। पशु अस्पताल में डॉक्टर्स ने बंदर का इलाज भी किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

monkey video viral in sihore madhya pradesh

पशु चिकित्सालय के डॉक्टर सुरेश श्रीवास्तव ने बताया​ कि करंट की चपेट आए बंदर को सीने से लगाए कुछ बंदर अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन बंदरों के झुंड ने आक्रमक रूप धर लिया था। जिसकी वजह से हम बंदर का इलाज शुरू कर पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+