मोहन यादव ने खुद सुनाया CM बनने का किस्सा, बताया- कैसे जब शिवराज चौहान ने नाम पुकारा तो मैं 'शॉक्ड' रह गया
Mohan Yadav News: मोहन यादव ने जब से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाली है, तब से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। सत्ता संभालते ही जिस तरीके से मोहन यादव ने जनता के हित में ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं, उन फैसलों की वजह से वो चर्चित सीएम की कैटेगरी में शामिल हो गए।
हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 11 दिसंबर 2023 को वो वाकया भी बताया जब उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किए गया। मोहन यादव ने कहा कि जब शिवराज सिंह चौहान ने उनका नाम पुकारा तो वह चौंक (शॉक्ड) गए थे।

सीएम यादव से जब इस वाकये के बारे विस्तार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दरअसल मैं तीसरी कतार में बैठा हुआ था और अपने एक विधायक मित्र के साथहम संभावित सीएम को लेकर बातचीत कर रहा था। हम अंदाजा लगा रहे थे कि अगला सीएम कौन हो सकता है? इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब नए विधायक दल के नेता का नाम घोषित किया जाएगा।
तो मैं उस तीसरी कतार में बैठकर बातचीत ही कर रहा था। शिवराज सिंह चौहान ने मेरे नाम का ऐलान किया। लेकिन, मेरा ध्यान उस तरफ नहीं गया। तो उन्होंने मुझसे कहा कि खड़े हो जाइए। मैंने उनसे पूछा कि क्या मुझसे कहा जा रहा हैं। मुझे खड़ा होना है क्या? उन्होंने जवाब में कहा 'हां, आपको खड़ा होना है।
जैसे ही उन्होंने ये शब्द कहे मैं चौंक गया और दो मिनट तक सोचता ही रहा। क्योंकि, उस वक्त मुझे अपने कानों पर भरोसा नहीं हो पा रहा था। मैने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा मौका मुझे मिलेगा। ऐसा केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में और बीजेपी जैसी पार्टी में ही संभव है।












Click it and Unblock the Notifications