मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध कवि बालकृष्ण शर्मा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि कोटि-कोटि कंठों से निकली, आज यही स्वरधारा है। भारत वर्ष हमारा है यह, हिन्दुस्तान हमारा है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अपनी तेजस्वी कलम से साहित्य जगत को समृद्ध करने वाले सुप्रसिद्ध कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित बालकृष्ण शर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि कुमकुम, रश्मिरेखा, अपलक, उर्मिला, प्राणार्पण जैसी आपकी अमूल्य रचनाएं सर्वदा साहित्य जगत को आलोकित करती रहेंगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने बीजेपी नेता अरविंद मेनन को जन्मदिन की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications