MP CM News: उज्जैन दक्षिण सीट पर मोहन यादव ने किसे हराया, मिल गई सीधे सीएम की कुर्सी

मध्य प्रदेश सरकार की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है। विधानसभा चुनाव परिणाम के एक सप्ताह बाद सीएम का चुनाव कर लिया गया है। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को प्रदेश के सत्ता की कमान सौंपी गई है। ABVP के जरिए राजनीति में कदम रखने वाले मोहन यादव का संघ से गहरा नाता रहा है।

आज विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम पर मुहर लगी। पूर्व मुख्यमंत्री और चार बार मध्य प्रदेश के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव का नाम सीएम पद के लिए प्रस्तावित किया। 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान जानिए किन उम्मीदवारों को हरा कर मोहन यादव विधायक चुने गए।

MP CM

मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे। 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से दुबारा विधायक बने। उसके बाद 2 जुलाई 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें कैबिनेट में शिक्षा मंत्री का पद दिया गया था।

2023 विधानसभा चुनाव में मोहन यादव कांग्रेस के चेतन प्रेमनारायण यादव को हरा कर उज्जैन दक्षिण से एक बार फिर विधायक चुने गए। मोहन यादव ने चेतन को 12,941 वोटों के अंतर से मात दी। इसके साथ ही वो तीसरी बार उज्जैन दक्षिण से विधायक निर्वाचित हुए।

मध्य प्रदेश में मोहन यादव हिंदूवादी छवि के लिए जाने जाते हैं। संघ में उनकी विस्तारक की भूमिका रही है। मोहन यादव का नाम सीएम पद के लिए किसी वाइल्ड कार्ड इंट्री से कम नहीं था। बीजेपी ऐसे ही अचानक सरप्राइज देने के लिए जानी भी जाती रही है।

विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 230 सीटों में 163 पर जीत दर्ज कर जनादेश प्राप्त किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। छतीसगढ़ में आदिवासी को सीएम बनाने के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा ने ओबीसी चेहरे को सत्ता की कमान सौंपी है। अब राजस्थान को लेकर फैसला होना बाकी है।

यह देखें: Madhya Pradesh: कौन हैं जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला, जो बनाए गए मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+