MP: PM मोदी की उम्मीद पर खरा उतरेंगे CM मोहन यादव, 18 जनवरी को करेंगे बिहार का दौरा, मुश्किल में होंगे तेजस्वी

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 जनवरी (गुरुवार) को बिहार का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले वे बिहार का दौरा कर रहे हैं। उनके बिहार दौरे से लग रहा है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी उन्हें बिहार क्यों भेज रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बिहार के दौरे के मायने।

बता दें कि बिहार में राजद और जेडीयू की सरकार है। राजद का कोर वोटर यादव है। राजद से यादव वोटरों को खींचने के लिए पीएम मोदी ने मोहन यादव को बिहार भेज रहे हैं। क्योंकि मोहन यादव भी इसी समुदाय से आते हैं। इसलिए पीएम मोदी ने उन्हें यह काम दिया है।

MP: PM मोदी की उम्मीद पर खरा उतरेंगे CM मोहन यादव

सिर्फ बिहार ही नहीं, वे यूपी के भी यादव वोट बैंक को साधेंगे। इसी कड़ी में वे 18 जनवरी को यादव समुदाय के साथ बैठक करेंगे। यादव को अपनी तरफ खींचने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

लालू यादव को बिहार में यादवों का सबसे बड़ा नेता माना जाता है। अब पिता की विरासत को बेटा तेजस्वी संभाल रहे हैं। अभी बिहार में तेजस्वी और नीतीश कुमार के बीच गठबंधन की सरकार है। बता दें कि बिहार में यादव की आबादी 14 प्रतिशत से अधिक है। लंबे समय से यादव वोटर लालू यादव के साथ जुड़े हैं।

इसी जुड़ाव को तोड़ने के लिए बीजेपी ने मोहन यादव को यह काम दिया है। मोहन यादव की कोशिश रहेगी कि वे यादव समुदाय को राजद से बीजेपी की तरफ ले आएं। यादवों की जनसंख्या 14 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 36 प्रतिशत के करीब है। मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक ओबीसी वोटर हैं।

यह भी पढ़ें- MP News: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के गरीबों का कल्याण हो रहा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+