Indore News: सीएम मोहन यादव, हितानंद और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रंगपंचमी पर इंदौर की गेर में हुए शामिल

MP News: मालवा के लोग सिर्फ आगे बढ़ना जानते हैं। आज देश हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। आप सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ता रहे, रंगपंचमी के पर्व पर यही मेरी शुभकामना है।यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को रंगपंचमी पर्व पर इंदौर की गेर में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं मप्र शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Mohan Yadav Hitanand Minister Kailash Vijayvargiya participated in fight in Indore on Rangpanchami

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में रंगपंचमी मनाने का यह तरीका, यहां की गेर इस क्षेत्र की ऐतिहासिक परंपरा के प्रतीक हैं। ये हमें अतीत की याद दिलाते हैं और अतीत पर जब हम नजर डालते हैं, तो पता चलता है कि मालवा का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यहां के लोग न रुके हैं, न झुके हैं। ये सिर्फ आगे बढ़ना जानते हैं और आगे ही बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आप सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश भी आगे बढ़े। आप सभी के जीवन में खुशियां आएं। जीवन में मिठास और उल्लास बने रहें, रंगों के इस पर्व पर यही मेरी शुभकामना है।

Mohan Yadav Hitanand Minister Kailash Vijayvargiya participated in fight in Indore on Rangpanchami

शहरवासियों के साथ मनाया रंगपंचमी का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं मप्र शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व शहरवासियों के साथ रथ पर सवार होकर गुलाल की वर्षा की एवं शुभकामनाएं देकर रंगपंचमी का उत्सव मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+