मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने भगवान महावीर की जयंती पर दी हार्दिक बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को महावीर जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, त्याग और तप के संदेश से विश्व को मानवता के कल्याण की दिशा प्रदान करने वाले भगवान महावीर जी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान महावीर जी ने जीवदया और करुणा की प्रेरणा दी है, जो समाज को समानता और समरसता के साथ लोककल्याण के दायित्वों का मार्गदर्शन करती है। इस पावन अवसर पर भगवान महावीर जी से प्रार्थना है कि सभी पर आपकी कृपा बनी रहे, जीवन में सुख, समृद्धि और प्रसन्नता की वर्षा होती रहे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सत्य, अहिंसा और मानव सेवा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक दिवस के शुभ अवसर पर भोपाल के इतवारा में आयोजित शोभायात्रा में सहभागिता कर भगवान महावीर स्वामी जी को नमन किया तथा उपस्थित जन सामान्य से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
भगवान महावीर स्वामी जी का आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे तथा हम सब उनके दिखाए मानव सेवा के मार्ग पर अनवरत बढ़ते रहें, यही प्रार्थना करता हूं।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्य सचिव की पत्नी के निधन पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications