मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्य सचिव की पत्नी के निधन पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा की धर्मपत्नी शकुंतला शर्मा के अवसान पर आवास पहुंच कर परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
वहीं, लोकसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि गांवों से शहरों तक, हर सड़क से गलियों तक एक ही सैलाब है। खंडवा, मंदसौर और बड़नगर में नागरिकों ने स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास की वर्षा कर अपना समर्थन दिया है, उसका ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी छह चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। देश को अगला प्रधानमंत्री 4 जून को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Bhopal News: भगवा रंग पर मचा घमासान, CM मोहन यादव ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications