Bhopal News: भगवा रंग पर मचा घमासान, CM मोहन यादव ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब

MP News: लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस और विपक्षी दलों को घेरने के लिए एक और बड़ा मुद्दा मिल गया है। दरअसल, दूरदर्शन के लोगो में भगवा रंग दिखाने के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने इसे लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद आज सीएम यादव ने इस पर जवाब दिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। भोपाल में महावीर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस को अपने झंडे में से भगवा रंग हटा लेना चाहिए।

Chaos over saffron color CM Mohan Yadav gave a befitting reply to Congress Rahul Gandhi

सीएम ने कहा, "कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है, हंसी भी आती है और नाराजगी भी है। भगवा रंग के ऊपर कांग्रेस को आपत्ति है। कांग्रेस चाहती क्या है? वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता कि भगवा हमारा त्याग, वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति के वाहक हैं। दूरदर्शन के लोगों पर सफेद की जगह नारंगी कलर, भगवा कलर आया है। ये तो त्याग का प्रतीक है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अपने बोले गए शब्दों के लिए माफी मांगेगी।"

सीएम ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अग्निवीर योजना बंद करने के बयान पर भी टिप्पणी की। उनके अनुसार, कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी की सोच ही देश के लिए बड़ा ही चिंताजनक है। वे सदैव सेना के पराक्रम पर प्रश्न उठाते हैं और अग्निवीर योजना पर भी।

पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने अंग्रेजी चैनल डीडी न्यूज के लोगो का रंग नारंगी कर दिया है, जिसको लेकर तमाम विपक्षी दल के नेता विरोध कर रहे हैं। 16 अप्रैल को दूरदर्शन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें कैप्शन में लिखा था - "हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध हैं।" यह प्रमोशनल वीडियो तैयारियों के साथ नए डीडी न्यूज के लॉन्च को अग्रसर करने का हिस्सा था।

इसे लेकर विपक्षी दल के नेता इस निर्णय के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने इसे गलत माना है। उनका मानना है कि इससे दूरदर्शन ने अपनी प्रासंगिकता और विश्वसनीयता को खतरे में डाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+