मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने लोक सेवकों को लोक सेवा दिवस की दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देने और देश के निर्माण में लोक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी लोक सेवकों को लोक सेवा दिवस की हार्दिक बधाई।
इस पावन अवसर पर उन लोक सेवकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया और सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला रखी है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी छह चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। देश को अगला प्रधानमंत्री 4 जून को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्य सचिव की पत्नी के निधन पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख












Click it and Unblock the Notifications