कैबिनेट के साथ 4 मार्च को अयोध्या जाएंगे CM मोहन यादव, रामलला के करेंगे दर्शन
Mohan Yadav Cabinet: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 मार्च को अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान सीएम यादव के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रीगण भी साथ होंगे। इतना ही नहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता के भी अयोध्या जाने की चर्चाएं हैं।
प्रदेश की मोहन सरकार ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट को अपना कार्यक्रम भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या में कैबिनेट की बैठक भी होगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, कैबिनेट विशेष विमान के जरिए अयोध्या पहुंचेगी।

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी से 5 लाख लड्डुओं का भोग अयोध्या के लिए भेज दिया गया था। खुद सीएम मोहन यादव ने भोपाल के मानस भवन से पांच कंटेनरों को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन से रवाना किया था।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने उस वक्त रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए अयोध्या जाने का ऐलान किया था। तो वहीं, अब मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट चार मार्च को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचेगी। कैबिनेट राम मंदिर में दर्शन करेगी और फिर शहर में बैठक करेगी।
अयोध्या के लिए मध्य प्रदेश से शुरू हुई फ्लाइट
रामलाल के दर्शन करने के लिए भक्त अब मध्य प्रदेश से फ्लाइट के जरिए अयोध्या जा सकते हैं। चार साल बाद भोपाल से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। यह फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी और भोपाल से लखनऊ के बीच उड़ेगी। यह सप्ताह में 5 दिन भोपाल से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी।
5 हजार रुपए हो सकता है किराया
ऐसा बताया जा रहा है कि भक्त लखनऊ से डेढ़ घंटे में सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंच सकते हैं। इंडिगो ने भोपाल लखनऊ उड़ान सप्ताह में पांच दिन चलाने का निर्णय लिया है। भोपाल से लखनऊ का किराया 5000 के करीब होगा।
Madhya Pradesh cabinet to visit Ayodhya in Uttar Pradesh on 4th March. The cabinet will have a darshan at Ram Temple and then hold a meeting in the city.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 28, 2024












Click it and Unblock the Notifications